• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अब सिर्फ पास होने पर ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

अब सिर्फ पास होने पर ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। जिले में अब ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए केवल फॉर्म भरने या पहचान पत्र देने से काम नहीं चलेगा। अब लाइसेंस उन्हीं को मिलेगा, जो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट पास करेंगे। शुक्रवार को छपका पावर हाउस के पीछे लोढ़ी में बने ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (एडीटीसी) का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे करेंगे।

 

सोनभद्र। जिले में अब ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए केवल फॉर्म भरने या पहचान पत्र देने से काम नहीं चलेगा। अब लाइसेंस उन्हीं को मिलेगा, जो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट पास करेंगे। शुक्रवार को छपका पावर हाउस के पीछे लोढ़ी में बने ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (एडीटीसी) का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे करेंगे

संस्थान के डायरेक्टर अरविन्द सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह से स्वचालित है। दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया सभी श्रेणी के वाहनों के आवेदकों को इसी ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। यहां टेस्ट के दौरान कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। कैमरे और सेंसर के माध्यम से हर मूवमेंट रिकॉर्ड होगा। सफल अभ्यर्थियों को सात दिन के भीतर डीएल जारी कर दिया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर बने इस ट्रैक की देखरेख तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग सेंटर करेगा। इसमें रिवर्स ड्राइविंग, ट्रैफिक सिग्नल पालन, ब्रेकिंग सिस्टम, एक्सेस कंट्रोल और वीडियो एनालिटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं।संभागीय निरीक्षक पीयूष कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ लाइसेंस वितरण नहीं, बल्कि दक्ष चालकों को ही लाइसेंस देना है, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .