
आठ अस्पताल सील, संचालकों को नोटिस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र/म्योरपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अस्पतालों व पैथालॉजी सेंटर की जांच की। इस दौरान पंजीयन न होने और मानक पूरा न करने वाले आठ अस्पतालों को सील कर दिया गया।सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार के मुताबिक मानक विहीन अस्पतालों के संचालन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसलिए एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीमें लगातार क्षेत्र में जांच कर रही हैं। विशेष कार्रवाई के तहत आठ क्लीनिक व अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया गयावहीं, मानक पूरे न होने पर घोरावल में संचालित, विश्वास क्लीनिक, जीवन पाली क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसी तरह बभनी ब्लॉक में आशीर्वाद क्लीनिक, बंगाली क्लीनिक, उज्ज्वल राय क्लीनिक व एक अज्ञात क्लीनिक को सील किया गया। लाइफ लाइन हास्पिटल में ओटी मानक के अनुरूप न पाए जाने पर कार्रवाई की गई