• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में ‘डायरिया से डर नहीं’ अभियान शुरूः अपर निदेशक डॉ. एके सिंह ने किया शुभारंभ

मिर्जापुर में ‘डायरिया से डर नहीं’ अभियान शुरूः अपर निदेशक डॉ. एके सिंह ने किया शुभारंभ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक नई जनस्वास्थ्य पहल ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने पीएसआई इंडिया और केनव्यू के सहयोग से बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में इसे शुरू किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एके सिंह ने की। डॉ. सिंह ने बताया कि डायरिया बच्चों की मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पहले से ‘स्टॉप डायरिया कैम्पेन’ चला रहा है। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यक्रम मौजूदा अभियान को और गति देगा, जिससे समुदाय में जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा तथा दस्त प्रबंधन प्रभावी बनाया जा सकेगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .