• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विवाद में भतीजों ने लाठी से पीटकर किया घायल

विवाद में भतीजों ने लाठी से पीटकर किया घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

भावां। मड़िहान के खचहां गांव में मंगलवार की सुबह सात बजे के चारपाई ले जाने के लिए महिला का जेठानी के पुत्रों से विवाद हो गया। इसके बाद जेठ के साथ मिलकर उनके तीन बेटों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।। बीच-बचाव करने पहुंचे पति भी घायल हो गए। खचहा गांव निवासिनी रेखा देवी (35) ने बताया कि सोमवार की सुबह सात बजे घर से 500 मीटर दूर बोरिंग पर पहुंची थी। जहां पहले से रखी हुई अपनी चारपाई को उठा रही थी। तभी उसके जेठानी के तीनों बेटे वीरु सोनकर, धीरज सोनकर, भोला सोनकर, पिता मेवालाल सोनकर के साथ पहुंचकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर चारों ने मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर पति रामलखन मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट होता देख दूसरे नंबर के जेठ हीरालाल सोनकर भी पहुंच कर झगड़ा शांत कराने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच करके वापस लौट गई। दोनों घायलों ने सीएचसी मड़िहान में उपचार कराया। थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .