• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कुंडवासिनी धाम में 19 से लगेगा नवरात्र मेला

कुंडवासिनी धाम में 19 से लगेगा नवरात्र मेला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

घोरावल। घोरावल तहसील के दक्षिणी सीमावर्ती कुराड़ी ग्राम स्थित कुंडवासिनी धाम में 19 मार्च से नवरात्र मेला का आगाज होगा। इस मेले में पांच राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। मेले के दौरान आदिवासी समुदाय के लोग तंत्र-मंत्र से जुड़े पारंपरिक प्रदर्शन भी करते हैंमंदिर की व्यवस्था को लेकर बुधवार को कुंडवासिनी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष व प्रधान पुजारी अभिमन्यु गिरि तथा पुजारी विक्रमा गिरि ने डीएम बद्रीनाथ सिंह से मुलाकात कर मेले को संरक्षण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रधान पुजारी अभिमन्यु गिरि ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से आयोजित हो रहे इस विशाल धार्मिक आयोजन के बावजूद प्रशासन की ओर से अपेक्षित व्यवस्था नहीं की जाती है। धाम परिसर में स्वच्छ पेयजल, शौचालय और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इस संबंध में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने एसडीएम ओबरा और सीओ ओबरा को फोन कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .