• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय मीरजापुर में परिक्षेत्र के जनपदों के मिशन शक्ति केन्द्र के नोडल अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी।

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय मीरजापुर में परिक्षेत्र के जनपदों के मिशन शक्ति केन्द्र के नोडल अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

• *मिशन शक्ति केन्द्रो के कार्यो की समीक्षा करते हुए प्राप्त प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश।*

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

• *मिशन शक्ति केन्द्रों का शासन द्वारा जारी एसओपी के आधार पर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिये गए आवश्यक निर्देश।*

 

आज दिनांक पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी.सिंह” द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय मीरजापुर में परिक्षेत्र के जनपदों के मिशन शक्ति केन्द्र के नोडल अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रत्येक थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के मूल उद्देश्य तथा मिशन शक्ति केन्द्रों द्वारा किये जाने वाले कार्यों एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा जारी एस0ओ0पी0 में दिये गये निर्देशों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए भलि-भाँति निर्देशित किया गया। साथ ही उनके कार्य के दौरान आने वाले समस्याओं/कठिनाईयो के बारे में पूछा गया। मिशन शक्ति केन्द्र के स्थापना के मूल उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाये जाने हेतु शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र, स्कूल,कालेज,पंचायत भवन तथा माह में थानों पर 02 बार आयोजित होने वाले समाधान दिवस के अवसर पर थाने पर उपस्थित लोगो को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया तथा निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति केन्द्र का एस0ओ0पी0 के अनुसार क्रियान्वयन हेतु मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनके कार्यो की समीक्षा कर ले साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियों पुलिस टीम सहित अन्य विभाग से समन्वय स्थापित करके शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें तथा क्षेत्र में भ्रमण कर प्रमुख चौराहों, कस्बों, बाजारों, मन्दिर, शापिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों व गांवों में जाकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए तथा मिशन शक्ति केन्द्र में पायी गई कमियों में गुणात्मक सुधार लाये जाने के उद्देश्य से जनपदों में कार्यशाला का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .