• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मदरसे में पिटाई से भागे नाबालिग, पहुंचे मिर्जापुर स्टेशन

मदरसे में पिटाई से भागे नाबालिग, पहुंचे मिर्जापुर स्टेशन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। बिहार के मदरसे में पिटाई से परेशान होकर दो छात्र घर जाने के लिए भागे। गलत ट्रेन में बैठ जाने से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। आरपीएफ ने दोनों बच्चाें से पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। फोन कर परिजनों को सूचना दी। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार राय रविवार सुबह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर गश्त कर कर रहे थे। उनके साथ रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के सदस्य दारा सिंह भी थे। गश्त के दौरान साढ़े दस बजे प्लेटफॉर्म-2 के दिल्ली छोर पर दो लड़के बैग के साथ बैठे मिले। इसमें एक 12 और एक 13 वर्ष का था। पूछताछ पर बताया कि दोनों झारखंड के गढ़वा जिले के थाना नगरउंटारी के जंगीपुर के रहने वाले हैं। दोनों दारूल उलूम फैजाने अशरफ बारा थाना गुरारू जिला गया स्थित एक मदरसे में पढ़ते थे। वहां उनके साथ मारपीट की जा रही थी। इससे परेशान होकर वे बिना किसी को बताए मदरसे से भाग गए। गलत ट्रेन में सवार हो जाने के कारण वे मिर्जापुर स्टेशन पर उतर गए। बच्चों के द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर सूचना देकर परिजनों को घटना के बारे में बताया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .