
मिर्जापुर / सोनभद्र 14 जनवरी से 22 जनवरी तक मिर्जापुर के समस्त मंदिरों मेंआयोजित होंगे भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो को जन-जन तक पहुंचाने के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख राम मन्दिरों/बाल्मीकी मन्दिरो में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम12 विकास खण्डो के 209 एवं नगरीय निकाय के 31 मन्दिरों के अतिरिक्त विन्ध्याचल मन्दिर पर भी आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रममीरजापुर 11 जनवरी 2024- आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों, बाल्मीकी मन्दिरों, हनुमान मन्दिरो आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कियाजायेगा। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी 12 विकास खण्डो कुल 209 मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाना प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी चार नगर निकायो में कुल 31मन्दिरों पर रामकथा, रामायण पाठ, भतन कीर्तन, कलश यात्रा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाना प्रस्तावित हैं। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल मन्दिर परिसर में भी दिनांक 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिन अपरान्ह 02 बजे से सांय 04 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक विन्ध्याचल मन्दिर परश्रमिक, मजदूर, भिक्षावृत्त करने वाले एवं साधु-संयासी, श्रद्धालुओ आदि को प्रतिदिन निशुल्क भोजन वितरण कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त विन्ध्याचल रोडवेज बस अड्डा पर जन सहयोग से अन्न क्षेत्र का संचालन प्रारम्भ करते हुये प्रतिदिन दोपहर निशुल्क भोजन का वितरण भी जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। *14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक सभी नगर निकायो द्वारा तथा पंचायती राज विभाग द्वारा पूरे जनपद में विशेष सफाई *अभियान*चलाया जायेगा। इसके अतिरिक्त मां0 विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर, मां कालीखोह मन्दिर एवं मां अष्टभुजा मन्दिर व उसके आस पास भी प्रत्येक दिन वृहद सफाई अभियान चलाया जायेगा।* 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी।
विन्ध्याचल मन्दिर में आयोजित 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक विन्ध्याचल मन्दिर में आयोजितहोने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी पर्यटन सिद्धार्थ यादव ने बताया कि दिनांक 14 जनवरी 2024 को उर्मिला श्रीवास्तव, विद्यासागर प्रेमी, दिनांक 15 जनवरी 2024 को उषा म्यूजिकल गु्रप, राम नरायन यादव, दिनांक 16 जनवरी 2024 को रानी सिंह, सुरेश चन्द्र कुशवाहा, दिनांक 17 जनवरी 2024 सरोज देवी, बबलू राम दीवाना, दिनांक 18 जनवरी 2024 को रेखा रानी गौड, अमरनाथ शुक्ला, दिनांक 19 जनवरी 2024 को फगुनी देवी, विनय
समाचार14 जनवरी से 22 जनवरी तक मिर्जापुर के समस्त मंदिरों मेंआयोजित होंगे…
14 जनवरी से 22 जनवरी तक मिर्जापुर के समस्त मंदिरों मेंआयोजित होंगे भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम
January 13, 2024
WhatsAppFacebook
भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो को जन-जन तक पहुंचाने के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख राम मन्दिरों/बाल्मीकी मन्दिरो में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम
12 विकास खण्डो के 209 एवं नगरीय निकाय के 31 मन्दिरों के अतिरिक्त विन्ध्याचल मन्दिर पर भी आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मीरजापुर 11 जनवरी 2024- आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों, बाल्मीकी मन्दिरों, हनुमान मन्दिरो आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कियाजायेगा। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी 12 विकास खण्डो कुल 209 मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाना प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी चार नगर निकायो में कुल 31मन्दिरों पर रामकथा, रामायण पाठ, भतन कीर्तन, कलश यात्रा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाना प्रस्तावित हैं। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल मन्दिर परिसर में भी दिनांक 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिन अपरान्ह 02 बजे से सांय 04 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक विन्ध्याचल मन्दिर परश्रमिक, मजदूर, भिक्षावृत्त करने वाले एवं साधु-संयासी, श्रद्धालुओ आदि को प्रतिदिन निशुल्क भोजन वितरण कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त विन्ध्याचल रोडवेज बस अड्डा पर जन सहयोग से अन्न क्षेत्र का संचालन प्रारम्भ करते हुये प्रतिदिन दोपहर निशुल्क भोजन का वितरण भी जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। *14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक सभी नगर निकायो द्वारा तथा पंचायती राज विभाग द्वारा पूरे जनपद में विशेष सफाई अभियानचलाया जायेगा। इसके अतिरिक्त मां0 विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर, मां कालीखोह मन्दिर एवं मां अष्टभुजा मन्दिर व उसके आस पास भी प्रत्येक दिन वृहद सफाई अभियान चलाया जायेगा।* 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी।
विन्ध्याचल मन्दिर में आयोजित 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक विन्ध्याचल मन्दिर में आयोजितहोने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी पर्यटन सिद्धार्थ यादव ने बताया कि दिनांक 14 जनवरी 2024 को उर्मिला श्रीवास्तव, विद्यासागर प्रेमी, दिनांक 15 जनवरी 2024 को उषा म्यूजिकल गु्रप, राम नरायन यादव, दिनांक 16 जनवरी 2024 को रानी सिंह, सुरेश चन्द्र कुशवाहा, दिनांक 17 जनवरी 2024 सरोज देवी, बबलू राम दीवाना, दिनांक 18 जनवरी 2024 को रेखा रानी गौड, अमरनाथ शुक्ला, दिनांक 19 जनवरी 2024 को फगुनी देवी, विनयमधुकर, दिनांक 20 जनवरी 2024 को सूफिया शैला, श्रीमंत राजाराम एण्ड पार्टी, दिनांक 21 जनवरी 2024 रिंकी देवी, श्रीमंत जटाशंकर एवं दिनांक 22 जनवरी 2024 को शिखा त्रिपाठी रितेश गौड़ के द्वारा भजन कीर्तन, रामकथा, रामायण पाठ व अन्य सांस्कृृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार तथा नगरीय क्षेत्र में आयोजित सभी कार्यक्रमो के व्यवस्था के लिये अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सुरक्षा व्यवस्था हेतुजनपद, तहसील एवं विकासखण्डवार समिति का भी गठन किया गया हैं। जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि सौपे गये दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें।