• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर राजगढ़ के बेटी को दिल्ली में मिला प्रतिभा सम्मान का गोल्ड मेडल

मिर्जापुर राजगढ़ के बेटी को दिल्ली में मिला प्रतिभा सम्मान का गोल्ड मेडल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

राजगढ़। स्थानीय क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा नी की एक छात्रा को हिंदी विकास संस्थान दिबी के द्वारा राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान का गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। जिससे विद्यालय के साथ-साथ छात्रा ने पूरे ब्लॉक एवं जनपद का मान सम्मान बढ़ाया है। हिंदी विकास संस्थान दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान के लिए पूरे भारत में हिंदी की ओलंपियाड परीक्षा सितम्बर 2025 में कराई गई थी। जिसमें स्थानीय थाना क्षेत्र के दरबान गांव की बेटी स्थानीय थाना क्षेत्र के ही इंद्रानगर स्थित रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ स्थित में शान्वी सिंह कक्षा नौ की छात्रा है। जिनके पिता आशुतोष सिंह मैकेनिकल इंजीनियर एवं माता आज अखबार विकास संस्थान, दिल्ली – नमीता सिंह गृहणि हैं। जिनकी पुत्री शान्वी ने रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ में सितंबर 2025 में राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में प्रतिभा किया था। परीक्षा पास करने पर पूरे देश में स्थान मिलने पर उनको 29 जनवरी को दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय दिवी में डॉ विनोद नारायण इंदुरकर अध्यक्ष, सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र संस्कृक्ति मंत्रालय दिल्ली, पूरन चंद्र टंडन निदेशक, भारतीय अनुवाद परिषद दिल्ली, डॉक्टर पाटिल प्रांजल लेहसिंह (आईएएस) अतिरिक्त शिक्षा निदेशक, दिल्ली सरकार, डॉ कैलाश जाधव संयोजक गोवा हिंदी अकैडमी, गोवा ने गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शान्वी ने जनपद एवं और स्थानीय विकासखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उसे परिवार की ओर से ही नहीं बल्कि समस्त एवं रूद्र इंटरनेशनल स्कूल ने एवं जनपद मिर्जापुर बधाई दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .