
ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार पीड़िता का रुपया मिर्जापुर पुलिस ने कराया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना को0देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा UPI के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹11,999/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापसआवेदिका सहरानी भारती निवासी ग्राम पड़रा हनुमान, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः 01.06.2025 को NCRP पोर्टल पर complain दर्ज कराई थी जिसमें आवेदिका द्वारा 11,999 की ऑनलाइन धोखाधड़ी होना बताया गया।सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर की साईबर टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹11,999/- के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए आवेदिका सहरानी भारती के खाते में रिफण्ड कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदिका द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना कोतवाली देहात की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।पुलिस टीम—
सदा नन्द सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर ।
महिला आरक्षी प्रियंका सिंह साइबर सेल थाना कोतवाली देहात मीरजापुर ।