• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया नगदी रुपया भी भारी मात्रा में बरामद

मिर्जापुर पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया नगदी रुपया भी भारी मात्रा में बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना चुनार पुलिस द्वारा बन्द परिसर मे जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; मौके से ₹ 109690/-नगद, दो अदद ताश की गड्डी 52-52 पत्ते, 08 अदद चार पहिया वाहन, 01 अदद मोटर साइकिल व 10 अदद मोबाइल फोन बरामदसोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया हैउक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 11.09.2025 को थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खम्हवा स्थित ढोलकिया पहाड़ी पर बने झोपड़ी में दबिश देकर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों 1. संजय निवासी लोहदीकलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 2. शिवमकुमार निवासी अटल चौक थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 3. संजय चौबे निवासी हरिहरपुर थाना जन्सा जनपद वाराणसी, 4. देवेन्द्र कुमार निवासी बघेड़ी टोला रामनगर थाना रामनगर जनपद वाराणसी, 5. मनोज कुमार निवासी पथरौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 6. ओम प्रकाश पटेल निवासी सरसवा गंगापुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी, 7. राजेश कुमार निवासी जयराम का बगीचा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, 8. रूपेश कुमार

निवासी सुगापाख थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, 9. प्रशान्त उपाध्याय निवासी पयागपुर राजाताबाल जनपद वाराणसी, 10. भुल्लन सिंह निवासी कोलना थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 11. महेश निवासी कथरौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मालफड़ से ₹ 97740/-, जमातलाशी से ₹ 11950/- (कुल ₹ 109690/-), दो अदद ताशी की गड्डी 52-52 पत्ते, 08 अदद चार पहिया वाहन, 01 अदद मोटर साइकिल व 10 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-439/2025 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*पंजीकृत अभियोगमु0अ0सं0-439/2025 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना चुनार जनपद मीरजापुर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .