• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर,15 हजार के इनामिया गो-तस्कर गिरफ्तार, ट्रक बरामद

मिर्जापुर,15 हजार के इनामिया गो-तस्कर गिरफ्तार, ट्रक बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

15 हजार के इनामिया गो-तस्कर गिरफ्तार, ट्रक बरामद

 

मीरजापुर, 01 अप्रैल 2026: जनपद में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जिगना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹15,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से गो-तस्करी में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2026 को जिगना क्षेत्र के पाली के पास एक ट्रक से 26 गोवंश बरामद किए गए थे, जिसके संबंध में थाना जिगना में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया थाइस मामले में पहले ही एक अभियुक्त सिराज अहमद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर जिगना थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुशहां मोड़ के पास घेराबंदी कर इनामिया अभियुक्त ओम प्रकाश यादव (47) निवासी ओइना (डिहिया), थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लियापुलिस ने आरोपी के पास से गो-तस्करी में प्रयुक्त ट्रक संख्या UP64H4653 बरामद किया है। इसके अलावा तलाशी में एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी मिला है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया हैपुलिस टीम में उपनिरीक्षक आत्माराम यादव, मुख्य आरक्षी विवेक कुमार सिंह व अमर सिंह शामिल रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .