
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी सोमवार को मिर्जापुर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
यह पदयात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भरूहना स्थित सरदार पटेल चौराहा पर आयोजित यूनिटी मार्च और जनसभा का हिस्सा है। मंत्री नंदी इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंद गोपाल नंदी नई दिल्ली से वाराणसी होते हुए मिर्जापुर पहुंचेंगे। वह भरूहना स्थित सरदार पटेल चौराहे पर यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। पदयात्रा सरदार पटेल चौराहा, भरूहना से सुबह 11:30 बजे आरंभ होगी। यह यात्रा स्टेशन रोड संगमोहाल, रतनगंज, श्री शिव इंटर कॉलेज तेलियागंज, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज घंटाघर, बसनई बाजार, धुन्धी कटरा, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार चौराहा और गनेशगंज होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क तक जाएगी। यात्रा का समापन लायंस स्कूल पर होगा।