• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मरकरी नहर मर्डर केस का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

मरकरी नहर मर्डर केस का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अमौली में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी

हत्या का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत अमौली गांव के सामने मरकरी नहर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया है। ज्ञात हो कि दिनांक 02.01.2026 को सूचना प्राप्त होने पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई गई, जिसकी पहचान अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया यादव (उम्र लगभग 25 वर्ष) निवासी ग्राम नौडिहा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक दिनांक 23.12.2025 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी थाना पन्नूगंज पर पूर्व में दर्ज कराई गई थी।

उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 04 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन एवं विवेचना के उपरान्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज (उम्र लगभग 26 वर्ष) निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नूगंज, को दिनांक 04.01.2026 को गेरूई नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 23.12.2025 की शाम उसने टेलीफोन पर वार्ता कर अखिलेश उर्फ कन्हैया को अपनी गाड़ी से लेकर सजौर आया । वहां से दोनों बंटी उर्फ सोनू उर्फ प्रतीक, पुत्र अवधेश,निवासी जैत,थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र, 27 वर्ष नामक व्यक्ति के पास जाकर उससे हेरोइन खरीदी तथा एक मेडिकल स्टोर से दवा व इंजेक्शन लिया। इसके पश्चात दोनों सजौर स्थित मकान पर आए ।अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने स्वयं को इंजेक्शन के माध्यम से 05 एमएल तथा अखिलेश को 10 एमएल हेरोइन का इंजेक्शन लगाया । इसके बाद अखिलेश के मुंह से झाग निकलने लगा। घबराहट में अभियुक्त द्वारा अखिलेश का गला दबा दिया गया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु उपरान्त अभियुक्त द्वारा शव को दिनांक 24/25.12.2025 की भोर में लगभग 05 से 05:30 बजे के मध्य अपनी बोलेरो में लादकर मरकरी नहर में फेंक दिया गया।जिसमें सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज पुत्र छविन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम नरोत्तमपुर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र हाल पता- जोगियाबीर बाबा मुहाल,सजौर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

सोनू उर्फ प्रतीक,पुत्र अवधेश, निवासी जैत,थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष फरार है।गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास रहा है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .