News

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू में चिकित्सा शिवर का आयोजन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
रिजवान सिद्दीकी
झालू। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू में अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा माध्यमिक, उप्र के निर्देशानुसार पांच चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में तृतीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर अरविंद तोमर, डाॅक्टर उषा सिंह, डॉक्टर हेमेंद्र सिंह, डॉक्टर आयुषी भारद्वाज एवं विकास कुमार सिंह ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में नोडल शिक्षिका रजनी श्रीवास्तव, नेहा एवं जीनत का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :