
मिर्जापुर जिम कांड प्रकरण में मौलवी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिम धर्मांतरण मामले में मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, मौलवी गिरफ्तारमिर्जापुर। जिम के माध्यम से कराए जा रहे कथित धर्मांतरण मामले में मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देहात कोतवाली पुलिस ने कटरा कोतवाली क्षेत्र से एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है,इससे पहले पुलिस सात लोगों को जेल भेज चुकी है।
गिरफ्तार मौलवी की पहचान खलीलूल रहमान के रूप में हुई है। आरोप है कि वह जादू-टोना, ताबीज़ और झाड़-फूंक के जरिए लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्मांतरण कराता था। जांच में सामने आया है कि उसके संबंध जिम ट्रेनर और जिम के स्वामी से भी थे, जिनके साथ मिलकर वह इस गतिविधि को अंजाम दे रहा थापुलिस के अनुसार, मौलवी घर-घर जाकर संपर्क करता था और बच्चों व परिवार के सदस्यों की भावनाओं पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। वर्ष 2023 में वाराणसी के लोहता थाने में एक हिंदू युवती का दूसरे धर्म में निकाह कराने के मामले में भी उसके खिलाफ धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज है।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि धर्म परिवर्तन के इस संगठित खेल में मौलवी लंबे समय से शामिल रहा है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।