
कांग्रेस जिला कार्यालय पर झंडा फहरा कर शहीदों को किया नमन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
गणतंत्र तंत्र दिवस याद दिलाता है संविधान का महत्व–शेरबाज पठान *****
संविधान बचाओ – राष्ट्रिय पद यात्रा की सफलता को रणनीति तय****
रिज़वान सिद्दीकी
बिजनौर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान ने जिला कांग्रेस कार्यालय बिजनौर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के बाद देश के अमर शहीदों को याद करते हुए देश की आज़ादी के मतवालों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिन देश की विभिन्न जातियों,धर्मो और संस्कृतियो को एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। गणतंत्र दिवस हमे हमारे संविधान के महत्व को याद दिलाता है जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषात करता है। उन्हीने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के आव्हान पर जय बापू,जय भीम जय संविधान अभियान के अंतर्गत संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा के समर्थन में जिले के सभी ब्लाकों एवं नगरों में पदयात्रा निकली जाएगी, जिसके लिए उत्तर प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लाक स्तर पर समन्वय कमेटियों का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर शेरबाज़ पठान जिलाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी,जिला उपाध्यक्ष/पीसीसी सदस्य नज़ाकत अल्वी,वरिष्ट नेता अकबर अहमद,जिला उपाध्यक्ष मो०सलीम एड०,मिथलेश वर्मा,शमीम कुरैशी, जिला सचिव/प्रवक्ता चितवन शर्मा,जिला सचिव अब्दुल समद आज़ाद, वरिष्ट नेता देवेन्द्र शर्मा, कोमन सिंह,वसीम अहमद,विकास कुमार अग्रवाल, मो०मोहसिन एड०,शाजिया परवीन एड०,मो०यूसुफ अंसारी,शमशुद्दीन सिद्दीकी,चांदपुर नगर अध्यक्ष हाफिज अरशद अहमद,इंतेखाब जैदी एड०,रमेश चंद वर्मा,काज़ी आतिफ,बलराम सिंह,रिहान अहमद,खुर्शीद अहमद,हसनैन,शिवप्रकाश बाल्मीकि,जिला महासचिव हुकम सिंह,मुकीम अहमद,मो०रफत,साजिदा बेगम आदि मौजूद रहे।