
दरवाजे पर पड़ा था विवाहिता का शव, हत्या का आरोप“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अदलहाट। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में मंगलवार की शाम दरवाजे के बाहर एक विवाहिता का पड़ा मिला। मौके पर उसके मायके के लोग पहुंचे तो घर के सारे लोग गायब थे। विवाहिता के पिता ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को सूचित किया है।चंदौली जिले के अली नगर थाना क्षेत्र के नींबूपुर गांव निवासी दशमी सिंह की बेटी अंजली पटेल की शादी परशुरामपुर गांव निवासी नरसिंह के बेटे आनंद सिंह के साथ 19 मई 2024 को हुई थी। मृतका के पिता दशमी सिंह का आरोप है कि बेटी मेरे पिता की तेरहवीं में 12 जून को घर आई थी। उसके तीन दिन बाद वह ससुराल चली गई थी। आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर उसकी बेटी पीटते थे।
बताया कि शाम 5 बजे बेटी के देवर आशीष सिंह ने बेटे सारंग के मोबाइल पर सूचना दी कि तुम्हारी बहन मर चुकी है। इसके बाद पूरा परिवार बेटी की ससुराल पहुंचा तो दरवाजे के बाहर उसका शव पड़ा था और पास में उसकी सास बैठी थी। पति, ससुर और देवर समेत घर के बाकी सदस्य भाग गए थे। कुछ देर बाद सास भी वहां से निकल गई।
उसके बाद से सभी लोग फरार हो गए जबकि उसके परिवार में ससुर सास, पति सहित उसके दो देवर घर छोड़कर भाग गए। आरोप लगाया कि बेटी का सभी ने गला दबाकर हत्या किया है। वहीं, प्रभारी अपराध निरीक्षक राम प्रीत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।