
गांव खारी में विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर दी जान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
रिज़वान सिद्दीकी
झालू। गांव खारी में विवाहिता महिला ने छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
हल्दौर थाना क्षेत्र स्थित कस्बा झालू पुलिस चौकी के गांव खारी निवासी शाहिद की पत्नी नेहा ने गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे परिजनों में शोक छा गया । मृतका का पति नोएडा में रहकर फर्नीचर का कार्य करता है। बताया जाता है कि नोएडा निवासी नेहा से 12 वर्ष पहले प्रेम प्रसंग के चलते शाहिद ने शादी की थी। उसके बाद वह अपनी पत्नी को गांव ले आया। महिला गांव में अपने दो बच्चों बेटी व बेटे के साथ रहती थी। अन्य परिवार ऊपर दो मंजिला मकान में रहता है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को महिला अपने दोनों बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद घर पहुंची और दुपट्टे से छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी दौरान छत से उसकी देवरानी नीचे पहुंची तो महिला का शव छत के पंखे से दुपट्टे में लटका हुआ मिला देख हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र पाल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।