• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विन्ध्य महोत्सव के मंच पर छाया रहा मणिपुर के कलाकारो के द्वारा मणिपुरी नृत्य व हरिहरपुर घराना का शास्त्रीय संगीत 

विन्ध्य महोत्सव के मंच पर छाया रहा मणिपुर के कलाकारो के द्वारा मणिपुरी नृत्य व हरिहरपुर घराना का शास्त्रीय संगीत 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  •    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
  •       8382048247

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकारो के द्वारा भी दी गई आकर्षक प्रस्तुति

 

मा0 विधायक नगर व जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के शुभारम्भ के पश्चात कलाकारो को सम्मानित

 

 

 

मीरजापुर 04 अप्रैल 2025- मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चैत्र नवरात्र के दौरान रोडवेज परिसर विन्ध्याचल में चल रहे विन्ध्य महोत्सव कार्यक्रम में ध्रुव फाउंडेशन के तत्वाधान में मणिपुर से आए मणिपुरी नृत्य कार्यक्रम में आकर्षक का केन्द्र रहा। इन कलाकारो के द्वारा मणिपुरी नृत्य के अलावा मार्शलआट्, बैण्ड धुन मार्शलआर्ट दिखाकर लोगो का मन मोह लिया। आजमगढ़ हरिहरपुर घराना के शास्त्रीय संगीत के कलाकारो के द्वारा भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज के द्वारा भेजे गए कलाकारो में जहां शिवानी मिश्रा के द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुति किया गया तो वहीं अंजली तिवारी के द्वारा भजन व देवी गीत प्रस्तुत किया गया जिसकी लोगो ने सराहना की। तत्पश्चात रायबरेली से शिष्टी सिंह परिहार के टीम के द्वारा लोकसंगीत, प्रयागराज आकाशवाणी के कलाकार राम सुचित व मीराजापुर से अजय कुमार दूबे, सूफिया बेगम, जूही विश्वकर्मा, विष्णु प्रजापति, ओम प्रकाश एवं रानी सिंह के द्वारा भजन देवी गीत, देवी जागरण सहित अनेक गीत प्रस्तुत कर लोगो को अपनी कला की तरफ आकर्षित किया गया।

विन्ध्य महोत्सव कार्यक्रम का मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र ने देवी चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मणिपुर के कलकारो के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति पर मा0 विधायक नगर के द्वारा 5100/- रूपये प्रदान कर सभी कलाकारो को प्रोत्साहित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। मा0 विधायक व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी टीम के प्रत्येक सदस्य को चुनरी एवं ग्रुप लीडर को स्मृति चिन्ह व देवी चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, खण्ड विकास अधिकारी छानबे सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .