• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विद्युत संविदा लाइन मैंन मौत मामले में बड़ी कार्यवाही, दो कर्मचारी बर्खास्त

विद्युत संविदा लाइन मैंन मौत मामले में बड़ी कार्यवाही, दो कर्मचारी बर्खास्त


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

* चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

* 8382048247

 

अधिशाषी अभियंता तथा एस डी ओ निलंबित

 

 

कर्मा थाना क्षेत्र के जोगिनी ग्राम पंचायत के लोढ़ौउटा गांव में विगत दिनों ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल होने से एक संविदा लाइन मैंन की झुलसकर मौत होने पर प्रकरण पर गंभीरता दिखाते हुए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। पुर्वांचल विद्युत वितरण के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर सोनभद्र (रावर्टसगंज)के अधिशासी अभियंता एस वी ठाकुर व घोरावल उपखंड के एस डी ओ कृष्ण नंदन को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। घटना के दिन ही लापरवाही बरतने के आरोप में बिसरेखी फीडर के जेई शैलेश प्रजापति को निलंबित व एस एस ओ व लाइनमैन को बर्खास्त किया जा चुका है। उक्त आशय की जानकारी जनपद सोनभद्र के अधीक्षण अभियंता विद्युत रमेश चन्द्र ने दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .