• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लोजपा ने वृक्षारोपण कर पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का दिया संदेश

लोजपा ने वृक्षारोपण कर पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का दिया संदेश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

रिज़वान सिद्दीकी

बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोजपा के जिला महामंत्री हरीराज सिंह के प्रतिष्ठान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया और नगर में पार्टी पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की बढ़ती समस्या के कारण मौसम चक्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिसे केवल वृक्ष ही नियंत्रित कर सकते हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाएं। डॉ. निर्वेश त्यागी ने कहा वृक्ष हमारे जीवन के लिए उपयोगी होते हैं l इनसे पर्यावरण भी संतुलित रहता है।
जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज जब हम पर्यावरण दिवस मना रहे हैं, तो हमें यह सोचना होगा कि हम प्रकृति से क्या ले रहे हैं और उसे बदले में क्या दे रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
इस दौरान वृक्षारोपण कर पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर रामनाथ सिंह, हरि सिंह,डॉ. निर्वेश त्यागी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिराज सिंह, अर्जुन सिंह, वसीम अहमद, राजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, दीपक चौहान, फिरोज ठेकेदार और अभिषेक कुमार आदि ने झालू रोड पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .