• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शहर कोतवाली क्षेत्र में भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शहर कोतवाली क्षेत्र में भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

शहर कोतवाली क्षेत्र में भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कारोबार चौपट होने की कगार परमिर्जापुर।

मिर्जापुर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमोहनी चौराहा, पक्के घाट और पुरानी बजाजी इलाके में लग रहे भीषण जाम से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। जाम की वजह से जहां आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण, दुकानों का सामान सड़क तक फैल जाना और बेतरतीब पार्किंग जाम की मुख्य वजह है। संकरी सड़कों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थिति उस समय और अधिक गंभीर हो जाती है जब कोई वाहन गलत दिशा से प्रवेश कर जाता है, जिससे पूरी यातायात व्यवस्था ठप हो जाती है।व्यापारियों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे बिक्री पर सीधा असर पड़ रहा है। कई दुकानदारों ने बताया कि दिन का बड़ा हिस्सा जाम में ही निकल जाता है और शाम तक बाजार की रौनक खत्म हो जाती है।इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने जाम से निजात के लिए कड़ा कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि त्रिमोहनी चौराहा, पक्के घाट और पुरानी बजाजी जैसे संकरे इलाकों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। लोगों का तर्क है कि इससे यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ा किया जाए और यातायात के लिए स्पष्ट नियम लागू किए जाएं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में हालात और भी बदतर हो सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .