
तीन साल की बेटी को पुल पर छोड़कर मां गंगा में कूदी, मौत*
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चुनार। क्षेत्र के बालू घाट पक्का पुल पर रविवार को दोपहर बाद अपनी तीन साल की बेटी को छोड़कर एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दीराहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। ढाई घंटे के बाद शाम छह बजे पांच मीटर दूर महिला का शव मिला।
क्षेत्र के सराय टेकौर मुहल्ला निवासी आरती (28) पत्नी चंद्रशेखर साहनी दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पुल पर अपनी तीन साल की बेटी अंजली को लेकर पहुंची। उसने पुल पर बेटी को छोड़ दिया और गंगा में छलांग दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे परिजन विलाप करते रहे। इस बीच चुनार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई। वहीं, बच्ची को भी पुलिस संभालती रही। शाम का करीब छह बजे घटनास्थल से पांच मीटर दूर उसका शव गोताखोरों को मिला। महिला के तीन बच्चे आंचल (12), प्रिंस (8) व अंजली (3) हैं। उसका पति ऑटो चलाता है।
कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि एक महिला पुल से गंगा में कूदी थी। गोताखोरों ने उसके शव को गंगा से निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।