
उत्तर प्रदेश में ध्वस्त है कानून व्यवस्था जाति को देखकर होता है करवाई भगवती चौधरी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर मिर्जापुर विंध्याचल मंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून एवं पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ आज हम लोग मंडल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया हैं श्री चौधरी ने कहा कि बीजेपी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार तानाशाही सत्ता और नफरत फैलारही है भाजपा की सरकार असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण बुलडोजर के निचे मानवता और इंसाफ को कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो चुकी है श्री चौधरी ने कहा कि आज कानून की जगह जंगल राज की स्थिति पैदा हो गई है अपराधियों के बुलंद हैं हौसले जनता एवं व्यापारी अपनी जान माल और अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए चिंतित है
सोनभद्र के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम राजगोढ़ एवं राजेश द्विवेदी और भदोही के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माबूद खान एवं करमचंद विन्द ने भी भाजपा सरकार की आलोचना किया
धरना प्रदर्शन का अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक एवं संचालन कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मीडिया प्रभारी छोटे खान ने मांग करते हुए कहा कि लोकसभा के विपक्ष के नेता देश के लोकप्रिय हम सबके नेता राहुल गांधी का सुरक्षा बढ़ाया जाए जिस तरह से बीजेपी के नेताओं के द्वारा आए दिन धमकी दी जा रही है श्री खान ने कहा कि राहुल गांधी के लोकप्रियता से घबराई हुई है बीजेपी
प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण दुबे पूर्व अध्यक्ष दीपचंद जैन सेवा दल के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला राजधर दुबे सुधाकर रमेश प्रजापति पप्पू कमलेश ओझा बृजेश तिवारी राजू त्रिपाठी फरीद अहमद बाबूलाल पानी का भदोही के पूर्व प्रत्याशी वसीम अंसारी पूर्व अध्यक्ष दीपचंद जैन जफर इकबाल इश्तियाक अंसारी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संगीता तिवारी मनीष दुबे शबनम अंसारी विक्की जैन राम सिंगर दुबे राजेंद्र विश्वकर्मा संतोष यादव सिराज अहमद संदीप तिवारी अंकुर श्रीवास्तव अनुज मिश्रा इमरान खान कुंज बिहारी उपाध्याय नरेश चौधरी विवेक सिंह अशोक गुप्ता विजय दुबे पहाड़ी नरेश चौधरी छोटू चौबे रितेश मिश्रा अफसर अली अब्दुल भाई छवि राजपाल धर्मपाल अंशु पांडे संजय कुमार अंकित अग्रहरि समीर अहमद सुबुक अंसारी तिलोक बिन्द महेश श्रीवास्तव नियाज खान विजय दुबे पहाड़ी संजय कुमार अश्वनी दुबे