• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

302 वाहनों का चालान, 19 वाहन सीज — यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 08/09/2025 को सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए गए कुल 302 वाहनों का चालान किया गया, साथ ही 19 वाहनों को सीज कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर सुचारु यातायात बनाए रखना, दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना और जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यातायात पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

जनपद वासियों से अपील:

यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, और सड़क सुरक्षा में सहभागी बनें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .