
पारिवारिक विवाद में फंदे से लटककर जान दी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को सुबह घर से 700 मीटर दूर पेड़ से लटकता हुआ उसका शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्र निवासी पुरैनिया गांव निवासी शिवबली सोनी (55) के परिवार में विवाद चल रहा था। बृस्पतिवार को सुबह गांव निवासी कल्लू ने अपने खेत की तरफ जाते समय शिवबली को सागौन के पेड़ पर लटका देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पेड़ से शव को उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीमृतक के बेटे संतोष सोनी ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के लोगों के सोने के बाद पिता पेड़ के सहारे गमछे के फंदे से लटक गए। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद की वजह से एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दी है