News

झालू में सोमवार को विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी : जेई सुदेश कुमार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
रिजवान सिद्दीकी
झालू। झालू विधुत उपकेन्द्र 33/11 पर सोमवार को 33 केवी वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते झालू विधुत उपकेन्द्र पर विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता सुदेश कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक झालू विधुत उपकेन्द्र पर 33 केवी वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते झालू विधुत उपकेंद्र के जुड़े हुए झालू नगर सहित गोपालपुर, सुमालखेड़ी, खारी, त्रिलोकपुर, गौसपुर, नांगल, रावणपुर, गंगोड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों की विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :