
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 850 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 03.03.2026 को उप-निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्र से एक अभियुक्त शंकर जायसवाल पुत्र स्व0 दीनानाथ निवासी बबुरी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर के पास से 850 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-42/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 13 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना कछवां-04
थाना चुनार-08
थाना अअहरौरा-01