• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अंतरराज्यीय डोडा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

अंतरराज्यीय डोडा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय डोडा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुधवार की रात पुलिस लाइन तिराहा के पास घेरेबंदी कर स्कार्पियो से 18 बोरियों में भरा 193.63 किलो डोडा बरामद किया –

 

सोनभद्र। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय डोडा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुधवार की रात पुलिस लाइन तिराहा के पास घेरेबंदी कर स्कार्पियो से 18 बोरियों में भरा 193.63 किलो डोडा बरामद किया।

 

 

चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद डोडा की अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। इसे झारखंड से पंजाब ले जाया जा रहा था।

मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाल गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर पुलिस लाइन मोड़ के पास घेरेबंदी की।चोपन की ओर से आ रही पंजाब नंबर की संदिग्ध स्कार्पियो को रोका। तलाशी ली गई तो उसमें 18 बोरियों में कुल 193.633 किग्रा डोडा बरामद किया गया।

पुलिस ने स्कार्पियो सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान पंजाब के कपूरथला निवासी टिक्का सिंह, मोगा निवासी सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, फिराेजपुर निवासी भगवान सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में चारों ने बताया कि वह झारखंड से लेकर डोडा पंजाब ले जा रहे थे।

वहां इसे अलग-अलग क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .