• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रॉन्ग साइड व यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध जनपद में सघन चेकिंग अभियान-

रॉन्ग साइड व यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध जनपद में सघन चेकिंग अभियान-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद सोनभद्र में मोटरसाइकिल चालकों द्वारा विपरीत दिशा से वाहन चलाने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए *क्षेत्राधिकारी यातायात* के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान विशेष रूप से *मोटरसाइकिल चालकों द्वारा रॉन्ग साइड वाहन संचालन, बिना हेलमेट वाहन* चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त *थार एवं सफारी वाहनों द्वारा स्टंटबाजी करने, वाहनों पर अवैध पास, अनधिकृत हूटर एवं सायरन लगे वाहनों* की भी गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

 

जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

सोनभद्र पुलिस – सदैव आपकी सुरक्षा हेतु तत्पर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .