• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत महिला एवं सड़क सुरक्षा हेतु सघन चेकिंग अभियान — कुल 292 चालान किए गए_

_मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत महिला एवं सड़क सुरक्षा हेतु सघन चेकिंग अभियान — कुल 292 चालान किए गए_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डा० चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री विनोद यादव के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गयाइस अभियान के दौरान सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए *विभिन्न धाराओं में कुल 292 चालान* किए गए।

विवरण निम्नानुसार है:-

• काली फिल्म लगी गाड़ियाँ – 10

• मोडिफाइड (बदले गए) साइलेंसर – 02

• सीट बेल्ट न पहनना – 04

• जाति सूचक शब्द लिखे वाहन – 03

• शेष अन्य धाराओं के अंतर्गत (जैसे बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फॉल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी आदि) – चालान किये गये।

इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना भी था।

जनपदीय पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें, तथा समाज में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .