• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एक हफ्ते में दोगुनी हो गई कुत्तों के काटने की घटनाएं

एक हफ्ते में दोगुनी हो गई कुत्तों के काटने की घटनाएं


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। एक सप्ताह में कुत्तों के काटने की घटनाएं दोगुनी हो गई हैं, शिकार होने वालों में 20 फीसदी बच्चे हैं। मंडलीय अस्पताल और 12 सीएचसी, पीएचसी में प्रतिदिन 100 लोगों को एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) की पहली डोज लग रही है। एक सप्ताह पहले तक यह संख्या 50 थी।ठंड में मादा कुत्तों के प्रजनन के चलते पिछले एक सप्ताह से कुत्तों के काटने की घटनाएं दोगुनी हो गई हैं। ठंड के चलते स्कूल बंद हैं। कुत्तों के बच्चों से खेलने या उन्हें कुछ खिलाने के लिए जाते समय मादा कुत्ते छोटे बच्चों को असुरक्षा की भावना से हमलावर होकर काट दे रही हैं।दिसंबर में जिले में 5250 लोगों को एआरवी का इंजेक्शन लगा। जनवरी में इस संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंडलीय अस्पताल में तो लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। मंडलीय अस्पताल में जहां प्रतिदिन 60 से 70 लोग आते थे। इसमें 20 से 25 पहले डोज वाले रहते थे। अब एक सप्ताह से 150 से 180 लोग आ रहे है। इसमें 50 से 60 प्रथम डोज वाले हैं। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को तो 225 लोगों को एआरवी का इंजेक्शन लगाया गया। यही हाल सीएचसी-पीएचसी का भी है वहां पर भी एआरवी लगाने आने वालों की संख्या बढ़ी है। इसमें ज्यादातर बच्चे आ रहे है। जो 10 से 15 वर्ष तक के है। इनकी संख्या 20 प्रतिशत के करीब है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .