• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एक्वा जंगल वाटर पार्क में ‘एक्वा परी’ का लोकार्पण, झरने के नीचे रेस्टोरेंट बना आकर्षण का केंद्र

एक्वा जंगल वाटर पार्क में ‘एक्वा परी’ का लोकार्पण, झरने के नीचे रेस्टोरेंट बना आकर्षण का केंद्र


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

एक्वा जंगल वाटर पार्क में ‘एक्वा परी’ का लोकार्पण, झरने के नीचे रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ, पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ीमिर्जापुर। जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव स्थित एक्वा जंगल वाटर पार्क में ‘एक्वा परी’ के लोकार्पण के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। परिवारों, युवाओं और बच्चों ने इस नए आकर्षण का भरपूर आनंद लिया।इसी क्रम में बीते रविवार को पार्क परिसर में झरने के नीचे बने आकर्षक रेस्टोरेंट का भी उद्घाटन किया गया। प्राकृतिक माहौल के बीच तैयार इस रेस्टोरेंट ने पर्यटकों का ध्यान खास तौर पर आकर्षित किया। यहां बैठकर झरने के बीच भोजन करने का अनुभव लोगों के लिए खास बन गया है, जिससे पार्क की लोकप्रियता में और इजाफा होने की उम्मीद है।पार्क प्रबंधन ने बताया कि एक्वा जंगल वाटर पार्क को अब डेस्टिनेशन स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है, जहां लोग मैरिज, अन्य मांगलिक कार्यक्रम, सेरेमनी और सेमिनार जैसे आयोजनों के लिए भी पूरी सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे यह स्थान सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि आयोजनों के लिए भी प्रमुख केंद्र बन सके।वाटर पार्क में स्विमिंग पूल, एडवेंचर गतिविधियां, मनोरंजन के विविध साधन और रुकने की सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं, जिससे यह पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्रबंधन के अनुसार यहां हर छह महीने में किसी न किसी नई रचना, कृति या आकर्षण का उद्घाटन किया जाता है, ताकि आने वाले लोगों को हर बार कुछ नया अनुभव मिल सके। यही वजह है कि एक्वा जंगल वाटर पार्क अब क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी तेजी से पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .