• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मुख्यमंत्री के सम्भावति आगमन के दृष्टिगत बैठक कर तैयारियों बारे में ली जानकारी 

मुख्यमंत्री के सम्भावति आगमन के दृष्टिगत बैठक कर तैयारियों बारे में ली जानकारी 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

ड्यूटी स्थल पर अधिकारी कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर मुस्तैदी के साथ रहेंगे – जिलाधिकारी

 

मीरजापुर 20 सितम्बर वृहस्पतिवार को- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े व छोटे वाहनो की पार्किंग, हेलीपैड, रूट चार्ट आदि तैयारियों पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गयी है वे सभी अपने ड्यूटी स्थल पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। बैठक जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सी0एल0 वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी उदयबीर सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

अपर जिला मजिस्ट्रेट सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/वरिष्ठ प्रभारी एवं नगर मजिस्ट्रेट को बनाया गया मेला मजिस्ट्रेट

 

 

मीरजापुर 20 सितम्बर – आगामी दिनांक 02/03 अक्टूबर की मध्य रात्रि से प्रारम्भ होकर 11 अक्टूबर तक सम्पन्न होने वाले शारदीय नवरात्र मेला-2024 को सकुशल सम्पन्न व निर्विघ्न कराने एवं कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाये रखने के लिये जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन ने शिव प्रताप शुक्ल अपर जिला मजिस्ट्रेट को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/वरिष्ठ प्रभारी नामित किया हैं। इसी प्रकार नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा मेला मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। उन्होने अपने आदेश में कहा कि उपरोक्त दोनों अधिकारी सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .