• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सीएचसी : कहीं दो तो कहीं नौ महीने से नहीं आ रही महिला डॉक्टर

सीएचसी : कहीं दो तो कहीं नौ महीने से नहीं आ रही महिला डॉक्टर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बेहतर उपचार के लिए सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। हालत यह है कि तैनाती के बाद भी किसी सीएचसी में दो तो किसी में एक वर्ष से स्त्री रोग विशेषज्ञ कार्य करने ही नहीं आई है। अस्पतालों में प्रतिदिन 10 से 15 महिलाएं आती हैं। एक-दो प्रसव के मामले आते है। इसमें ऑपरेशन करना होता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से उनको रेफर करना पड़ता है। डाॅक्टर न होने से मरीजों को परेशानी होती है।जिले में आठ प्रमुख सीएचसी विंध्याचल, राजगढ़, मड़िहान, कछवां, अहरौरा, लालगंज, जमालपुर और चुनार हैं। जहां बाल रोग विशेषज्ञ के साथ अन्य रोगों के विशेषज्ञ तैनात है। इसमें चार एफआरयू (फस्ट रेफरल यूनिट) लालगंज, मड़िहान, चुनार चचेरी मोड़ और कछवां हैं। जहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती अनिवार्य है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाली प्रसूताओं का ऑपरेशन से प्रसव हो सके। मड़िहान, लालगंज, चुनार चचेरी मोड़ और कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तो स्त्री प्रसूती रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है पर मड़िहान में तैनात दो स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ काफी समय से अस्पताल में नहीं आ रही है। इसमें डा. हर्षिता पिछले दो वर्ष और डाॅ. सेफाली सक्सेना नौ माह से अस्पताल से नदारद है। इसी तरह से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाॅ. प्रीति भी एक वर्ष से अस्पताल नहीं आ रही है। इससे पहले डाॅ. प्रीति अहरौरा में तैनात थी। वहां भी उनका यही हाल था। अहरौरा में भी महिला चिकित्सक तैनात नहीं है। मड़िहान, अहरौरा और राजगढ़ नक्सल और आदिवासी क्षेत्र है। जहां पर इलाज के लिए कम आय वर्ग के लोग आते है। उनको सीएचसी में सुविधा नहीं मिल पाती तो जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में इलाज के लिए गए थे पर महिला चिकित्सक नहीं मिली।

पूनम मिश्रा – निवासी अमोई मड़िहानसीएचसी में महिला चिकित्सक नहीं होने से परेशानी होती है। जिससे इलाज के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता रहा है। सुमन केशरी, अहरौराजमालपुर व राजगढ़ में नहीं है महिला रोग विशेषज्ञ

जमालपुर /राजगढ़। जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला विशेषज्ञ नहीं होने पर मरीज को मिर्जापुर रेफर किया जाता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजन सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्ति नहीं हुई। राजगढ़ सीएचसी में भी महिला रोग विशेषज्ञ तैनाती के बाद नहीं आ रही है।महिला चिकित्सक न होने से हो रही परेशानी

भावां /अहरौरा। मड़िहान सीएचसी में काफी समय से स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ न होने से क्षेत्र की महिलाओं को समस्या होती है। अहरौरा सीएचसी महिला चिकित्सक नहीं है। सीएचसी में आने वाली महिला मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सक की नियुक्ति जल्द ही होने वाली है। जिससे महिला मरीजों को राहत मिलेगीजिले के सभी सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। एफआरयू सेंटर लालगंज, मड़िहान, चुनार चचेरी मोड़ व कछवां सीएचसी स्त्री रोग विषेषज्ञ की तैनाती का नियम है। मड़िहान छोड़कर बाकी जगह स्त्री प्रसूती रोग विशेषज्ञ तैनात है। मड़िहान में तैनात डाॅ. हर्षिता दो वर्ष और सेफाली नौ माह बिना कोई कारण बताए नहीं जा रही है तो उनका वेतन रोका गया है। यहां पर जल्द दूसरे डाॅक्टर की तैनाती की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .