
मिर्जापुर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी दफा हो गया बेटी की शादी में रखे थे आठ लाख जेवर और 28 हजार नगद गायब हो गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे सोने-चांदी के आभूषण और 28 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत पर काम करने गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह घटना लहंगपुर चौकी क्षेत्र के बामी गांव में हुई। पीड़ित राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि वह औराई गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ सुबह घर में ताला लगाकर खेत में मसूर काटने गई थीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी बड़ी बेटी पानी लेने घर पहुंची तो उसने दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। बेटी ने तुरंत खेत में काम कर रही अपनी मां को इसकी सूचना दी।राधेश्याम के भाई राम प्रताप पड़ोसियों के साथ घर में दाखिल हुए। उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और दो बक्सों के ताले टूटे हुए थे। बक्सों में रखे बेटी की शादी के लिए सोने का हार, कान का झाला, मंगलसूत्र, हाथ मेहंदी, चांदी का छागल, चार सोने की अंगूठी, बाल का क्लिप, नाक की कील, नथुनी, चार मीना और राखी सहित सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। इन आभूषणों की कीमत आठ लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इसके अलावा, 28 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुजीत सेठ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर साक्ष्य के आधार पर मामला खुलासा किया जाएगा