• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में कोटेदारों ने शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

मिर्जापुर में कोटेदारों ने शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

उन्होंने ई-पास मशीनें जमा करने की चेतावनी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को एक पत्रक सौंपा। यह प्रदर्शन ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया। संगठन ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ है। इसके तहत, कमीशन में वृद्धि न होने और अन्य लंबित मांगों को लेकर कोटेदार 5 दिसंबर 2025 को प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर अपनी ई-पास मशीनें जिला पूर्ति अधिकारियों के पास जमा करेंगे। इसी निर्णय के क्रम में, मिर्जापुर के कोटेदारों ने भी जिला स्तर पर अपनी कार्रवाई शुरू की। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को पत्रक सौंपकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से विष्णु कांत दुबे, गिरीश तिवारी, मुन्नीलाल गुप्ता, राजेश तिवारी और अशोक सिंह शामिल थे। इनके अलावा, पारस, सुग्गी देवी, पहलाद, अनीता कुमारी, राजकुमार पांडे, शीला


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .