
झालू में डीएम ने निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी व गौशाला का किया निरीक्षण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
झालू में डीएम ने निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी व गौशाला का किया निरीक्षण
जनसुनवाई में आईं शिकायतों के निस्तारण को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मनोकामना मंदिर में डीएम ने किया पौधे रोपण
रिज़वान सिद्दीकी
ब्यूरो चीफ
बिजनौर / झालू । जनपद बिजनौर के कस्बा झालू में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनसुनवाई के दौरान आईं शिकायतों के निस्तारण के साथ -साथ निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी व गौशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार को कस्बा झालू में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मनोकामना शिव मंदिर के पास स्थित तालाब, पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी व गौशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मनोकामना मंदिर में डीएम ने पौधे रोपण किया। वही मौहल्ला इस्लामाबाद स्थित बाल्मीकि बस्ती में जन कल्याणकारी योजनाओं के हेतु शिविर लगाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, साफ सफाई आदि समस्याओं के बारे में जानकारी ली। नगरवासियों ने झालू में रोडवेज बस स्टैंड, हाल्ट स्टेशन को बहाल कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में परिवर्तित करने की मांग की। वही जन सुनवाई की। जिसमे नगरवासियों ने अपनी समस्याओं का शिकायतिपत्र जिला अधिकारी को दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एसडी एम अवनीश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तौगी, पीडब्ल्यूडी ए ई प्रियुष राणा, चैयरमेन लोकेंद्र चौधरी, अधिशासी अधिकारी विजेन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।