• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
1986 में वक्फ बोर्ड की बनी 13 दुकानों को पर लगी सील

1986 में वक्फ बोर्ड की बनी 13 दुकानों को पर लगी सील


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

बिजनौर। पुलिस प्रशासन की टीम ने कलेक्ट्रेट के बराबर स्थित 13 दुकानों पर सील लगाई। बिना नक्शा पास कराए दुकान बनाएं जाने के चलते प्रशासन ने दुकानों में लगाई सील। दुकानों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, दुकानें सील होने से दुकान स्वामियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
दुकानदारो का कहना है कि 1986 में वक्फ बोर्ड द्वारा बनाई गई थी दुकाने,तब नक्शे पास नहीं किया जाते थे। नोटिस का जवाब देने के बाद भी प्रशासन ने की है एक तरफा कार्रवाई।
दुकानदारों का आरोप एक पक्ष के दुकान स्वामीयो पर प्रशासन ने की है कार्यवाही। जबकि अन्य दुकानों पर नहीं की कोई कार्यवाही। बिजनौर कलेक्ट्रेट के बराबर स्थित कचहरी वाली मस्जिद की दुकानों का मामला बताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .