• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
माघ पूर्णिमा पर विंध्याचल धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच भारी भीड़

माघ पूर्णिमा पर विंध्याचल धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच भारी भीड़


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

माघ पूर्णिमा पर विंध्याचल धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

विंध्याचल। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।उत्तर प्रदेश सहित बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन जयकारों से धाम क्षेत्र गूंजता रहा। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर मार्गों पर बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई, वहीं पुलिस और होमगार्ड के जवान लगातार मुस्तैद रहे।भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस भी तैनात रहीं। प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की बड़ी परेशानी नहीं हुई।हालांकि, श्रद्धालुओं ने वाहन स्टैंडों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। बताया गया कि निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक शुल्क वसूल कर वाहन स्टैंड संचालक मनमानी कर रहे हैं,जिससे दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस संबंध में प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की गई।माघ पूर्णिमा के अवसर पर विंध्याचल धाम में देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल नजर आया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .