
भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
(मीरजापुर)
मंगलवार दिनांक 31.03.2026 को सुबह लगभग 06:30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम रोशनहर हाईवे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर (संख्या UP65LT8115) ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल (संख्या UP63Y5203) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान वेदवती (28 वर्ष) पत्नी अशोक कुमार बिन्द, अनुराग (19 वर्ष) पुत्र चन्द्रवती बिन्द तथा अनमोल बिन्द (05 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर), थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अहरौरा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही उपजिलाधिकारी मड़िहान एवं क्षेत्राधिकारी मड़िहान भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पीड़ित परिजनों से वार्ता कर रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त कर शीघ्र ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।