• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
माननीय प्रभारी मंत्री ने शासन के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की, की समीक्षा

माननीय प्रभारी मंत्री ने शासन के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की, की समीक्षा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन जन किया जाये लाभान्वित*

——————————–

प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल ने आज सर्किट हाउस के सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक की बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री व प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को सत प्रतिशत लाभानित करने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था मको बेहतर करने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तभी देश पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेगा, पूर्ण राष्ट्र बनने के लिए शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने की आवशयक है। इसलिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था के सुदृण करने हेतु अनेक प्रकार की योजनाए संचालित की हैं। इस मौके पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोंड, माननीय विधायक घोरावल डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता, जिलाधिकारी श्री बीo एन्o सिंह, पुलिस अधीक्षक. श्री अभिषेक वर्मा,

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री वागिश कुमार शुक्ला, डॉ0 अभिषेक मिश्र, श्री रोहित मिश्रा, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस मौके पर विकास से संबधित डाकुमेंट्री फ़िल्म दिखाई गयी, जिसे मा0 मंत्री जी ने देखा और सराहा। उन्होंने कहा की जनपद का विकास इसी प्रकार से होना चाहिए, जिस तरह से फ़िल्म में दिखाया गया है।

—————————————-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .