• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी गोली

गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी गोली


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाने के हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद का शव ऊंचगांव इलाके के पास तालाब किनारे मिला। बताया जा रहा है कि दिनेश अपने पल्सर बाइक से गोरखपुर की तरफ जा रहा था।

इस दौरान सड़क पर बाइक छोड़कर वह भागने लगा और ताल किनारे पहुंचा ही था कि बदमाशों ने घेराबंदी कर उसकी हत्या कर दी। गुलरिहा थानाक्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर दिनेश पर पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर में दिनेश गोरखपुर से परिवार के लिए दवा लेकर वापस घर जा रहा था। इसी बीच एक कार ने दिनेश को ओवरटेक कर रोकने का कोशिश की। दिनेश ने कार में सवार लोगों को पहचान लिया होगा, इसीलिए दिनेश बाइक तेज रफ्तार में खेत की तरफ मोड़ लिया था। पीछा करने पर दिनेश ने बाइक को बंधे पर छोड़कर ही नीचे ताल की तरफ दौड़कर जान बचाने की कोशिश की। लेकिन, कार सवारों ने लक्ष्य बनाकर दिनेश को दौडा लिया। इस दौरान आत्मरक्षा का प्रयास भी दिनेश की तरफ से किया गया, लेकिन मनबढ़ कार सवारों ने घेरकर ताल के पास दिनेश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .