• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वर्चुअल संगोष्ठी में 300 से अधिक FPOs एफपीओ की सहभागिता तेजस्वी किसान मार्ट के नेतृत्व में ऐतिहासिक संवाद

वर्चुअल संगोष्ठी में 300 से अधिक FPOs एफपीओ की सहभागिता तेजस्वी किसान मार्ट के नेतृत्व में ऐतिहासिक संवाद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा उत्तर प्रदेश किसान उत्पादक संगठन के साथ वर्चुअल संगोष्ठी के माध्यम से आपसी व्यापार के लिए किया गया जागरूक

 

आज वर्चुअल संगोष्ठी का सफल आयोजन उत्तर प्रदेश के लगभग 300 से ज्यादा FPOs ने सहभागिता किया तेजस्वी किसान मार्ट (तेजस्वी संगठन न्यास व यूनिवर्सल सोनांचल फॉर्मर एसोसिएशन) द्वारा प्रादेशिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन हिमांशु चतुर्वेदी राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं अध्यक्षता ई. प्रकाश पाण्डेय संस्थापक तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश की आयोजित संगोष्ठी में निम्नांकित प्रदेश से प्रमुख FPOs संचालक एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा FPOs से FPOs आपसी व्यापार व उत्पादों पर वृहद चर्चाएं की जाएंगी, जिससे FPOs का आपसी व्यापार प्रारंभ किया जा सके।

 

महाराष्ट्र श्रीमान सुमीत कवाड़े जी, गुजरात श्रीमान महेश भाई जी महाराष्ट्र के उत्पाद एवं नासिक प्याज का देश भर में सफल व्यापार पर चर्चा एवं एक महीने के अंदर स्टोर स्थापना की जानकारी

 

बिहार श्रीमान महंत मृत्युंजय दास जी (राष्ट्रीय संयोजक तेजस्वी किसान मार्ट संचालन समिति), नए स्टोर स्थापित करना एवं संचालन व FPOs को लाभ की बृहद जानकारी श्रीमान केशव प्रसाद जी (अध्यक्ष – प्रदेश अध्यक्ष बिहार स्टोर संचालन समिति) बिहार के उत्पाद एवं यूपी के उत्पाद के आपसी ट्रेड व मुजफ्फरपुर स्टोर के सफल संचालन की जानकारी

 

पश्चिम बंगाल श्रीमान मुकुल अधिकारी जी (बीडीएम) मक्का व्यापार की बृहद जानकारी एवं पश्चिम बंगाल के उत्पाद की जानकारी, श्रीमान भोलानाथ महतो जी (स्टोर संचालक पुरुलिया) प्रदेश भर में अलग अलग नए स्टोर स्थापना की जानकारी

 

असम श्रीमान कुरूसर टाइमुंग जी असम से अदरक, हल्दी, काली अदरक व हल्दी, एवं अन्य उत्पाद की बृहद जानकारी , श्रीमान लोग बीर बे जी सुपाड़ी, नए स्टोर की स्थापना एवं स्थानीय उत्पाद की जानकारी, श्रीमान कृष्णा कोच्च जी मरीच एवं अन्य उत्पाद की जानकारी

 

तेलंगाना श्रीमान एन शंकर जी तमिलनाडु के उत्पाद को यूपी एवं अन्य राज्यों के साथ आपसी ट्रेड पर चर्चा प्रमुख उत्पादकों की जानकारी

 

उत्तर प्रदेश श्रीमान सतीश कुमार जी लखनऊ, एक्सपोर्ट व लोकल ट्रेड पर बृहद जानकारी श्रीमान मार्कण्डेय पाठक जी वाराणसी स्थानीय उत्पाद को व्यवस्थित करते हुए आपसी ट्रेड को बढ़ावा देना।

 

विभागीय अधिकारी श्रीमान आयुष अग्निहोत्री जी (ई- नेम) लखनऊ विभाग की योजनाओं के बारे में बृहद जानकारी, FPOs के लिए संचालित योजनाएं, विभागीय सहयोग, FPOs के प्रश्नों के माध्यम से योजनाओं के बृहद जानकारी।

 

अलग अलग प्रदेश से उत्तर प्रदेश के FPOs के साथ आपसी ट्रेड का विस्तार व तेजस्वी किसान मार्ट का परिचय एवं स्टोर स्थापना की बृहद चर्चा पाण्डेय जी के द्वारा बताया गया कि जैसे ही 10 प्रदेश में स्टोर स्थापित हो जायेगा। उसके बाद एक्सपोर्ट हेतु दुबई में एक स्टोघर स्थापित किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .