• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हेमंत शर्मा को मिलेगा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024

हेमंत शर्मा को मिलेगा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

     चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र । साहित्यकार व पत्रकार हेमंत शर्मा, ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024 से नवाजे जायेंगे। उक्त जानकारी आज चयन समिति के सदस्य व माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह और विंध्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 अंजलि विक्रम सिंह ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान दी।

 

पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए प्रधान ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने बताया कि “यह सम्मान नवम्बर माह में विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹51000/- की राशि भेंट कर अलंकृत किया जायेगा।”

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह की स्मृति में माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थापित ‘ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान’ प्रत्येक वर्ष किसी वरिष्ठ साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। उक्त चयन में चीफ ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रो0 पुष्पेश पन्त (जेएनयू), प्रो0 कैलाश नारायण तिवारी (दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रख्यात आलोचक प्रो0 रामसुधार सिंह एवं प्रसिद्ध ललित निबन्धकार डॉ0 उमेश प्रसाद सिंह शामिल रहे।

 

विन्ध्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 अंजलि विक्रम सिंह ने बताया कि “हेमंत शर्मा वर्तमान समय के विलक्षण निबन्धकार है। संवेदना सूचना और सम्प्रेषण के धरातल पर उनकी भाषा अद्भुत है। उनके निबन्ध भारतेन्दु युगीन निबन्ध परम्परा की ताजगी और सादगी से सम्पन्न है। वे इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार है। अंत में उन्होंने सम्मान के लिए चयनित होने पर हेमंत शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।”

ठाकुर प्रसाद सिंह साहित्य सम्मान-2024 से नवाजे जायेंगे। उक्त जानकारी आज चयन समिति के सदस्य व माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .