• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 1076 की दी गई जानकारी

हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 1076 की दी गई जानकारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

महिला कल्याण विभाग, द्वारा संकल्प के अंतर्गत 10 दिवसीय जनजागरूकता अभियान के तहत जनपद मीरजापुर में

हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) के अन्तर्गत दिनांक 09.09.2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हबफॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन मीरजापुर के द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के निर्देशानुसार “महिलाओं के तकनीकी एवं व्यवसायिक कौशल विकास”विषय पर कमला आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिर्जापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट शालिनी देवी व दिव्या जायसवाल द्वारा छात्राओं कोजागरूक करते हुए बताया कि तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकास शब्द स्कूल उन्मुख दृष्टिकोण से दूर जाने का संकेत देता है और इसमें गैर औपचारिक कार्यक्रम शामिल है जो कार्य स्थल में वितरित किए जा सकते हैं औपचारिक योग्यता की ओर नहीं ले जाते हैं और अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में प्रशिक्षण को शामिल करते हैं, महिलाओं के सशक्ति करण का तात्पर्य उस प्रक्रिया से है जिसके द्वारा महिलाओं को आत्म साक्षात्कार की शक्ति को बढ़ाया और शुद्ध किया जाता है वह लिंग सामाजिक और आर्थिक स्थिति,परिवार और समाज में भूमिका के संबंध में अधीनता को पार करके आत्मनिर्भर की क्षमता विकसित करती हैं महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कई कानून हैं, जिनमें प्रमुख हैं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, जो घरेलू हिंसा के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है; कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़नरोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (POSH Act अधिनियम), जो कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाता है; और दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961, जो दहेज की प्रथा को रोकता है. इसके अलावा, महिलाओं को कई अन्य अधिकारों में शिक्षा का अधिकार, समान वेतन का अधिकार, संपत्ति का अधिकार और प्रजनन का अधिकार शामिल हैं. के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि के बारे मे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन योजना , साथ में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक व बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने एवं अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181,1090, 112, 1076 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, ,बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं सहित छात्राएं उपस्थित रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .