• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जोधपुर एयरपोर्ट पर महिला स्टाफ से छेड़छाड़:प्राइवेट कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी..!!

जोधपुर एयरपोर्ट पर महिला स्टाफ से छेड़छाड़:प्राइवेट कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी..!!


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

          8382048247

 

जोधपुर

 

जोधपुर एयरपोर्ट पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिलाकर्मी ने अपनी ही कम्पनी के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी पर आरोप लगाया है। जिसको लेकर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला के साथ घटना वर्ष 2023 में हुई थी।

 

एयरपोर्ट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कम्पनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने शनिवार को मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसकी कम्पनी के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसे गलत नीयत से छूने की कोशिश की साथ ही उसके कपड़ों को लेकर गंदे कमेंट किए थे।

 

महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ वर्ष 2023 में हुई थी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत कम्पनी के अधिकारियों को थी। उस समय से इस मामले में विभागीय जांच चल रही थी। इसके बाद शनिवार को पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट को पुराने कानून के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .