• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
GST चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: दो शातिर गिरफ्तार, हेरोइन के साथ एक तस्कर भी दबोचा

GST चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: दो शातिर गिरफ्तार, हेरोइन के साथ एक तस्कर भी दबोचा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय

📞 8382048247

मीरजापुर। जनपद में अपराध और आर्थिक अनियमितताओं पर नकेल कसते हुए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फर्जी कंपनियां बनाकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए GST चोरी और धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना चुनार पुलिस ने अलग कार्रवाई में अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, फर्जी कंपनियों के माध्यम से GST चोरी के इस मामले में 22 दिसंबर 2025 को उपायुक्त कनक तिवारी की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। गहन विवेचना और साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस टीम ने यज्ञवासिनी सिंह तथा स्वतेज सिंह उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468 भादवि एवं राज्य कर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

इसी क्रम में थाना चुनार पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर भरपुर तिराहे के पास छापेमारी कर चमन तिवारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.90 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 13 व्यक्तियों का बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में चालान किया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .