• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करने वाला भव्य कृष्ण रासलीला मंचन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करने वाला भव्य कृष्ण रासलीला मंचन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

चोपन क्षेत्र के बैरियर पर आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 11 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा

 

 

चोपन/ सोनभद्र/आयोजन स्थल सोन नदी के तट पर स्थित रामलीला मैदान (बैरियर), चोपन, सोनभद्र को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रासलीला मंचन में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, रासलीला, गोपियों संग नृत्य तथा भक्तिरस से ओतप्रोत प्रसंगों का सजीव और मनोहारी चित्रण किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आध्यात्मिक आनंद के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को समझने का अनुपम अवसर प्रदान करेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित पहुंचकर भव्य कृष्ण रासलीला मंचन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .